सिविल सर्जन कार्यालय में विश्व यक्ष्मा दिवस मनाया गया

सिविल सर्जन कार्यालय में विश्व यक्ष्मा दिवस मनाया गया

जिले में 98 प्रतिशत टीबी मरीजों का हुआ है इलाज : सीएस 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान शुरू रामगढ़. सिविल सर्जन कार्यालय, रामगढ़ के सभागार में मंगलवार को विश्व यक्ष्मा दिवस मनाया गया. मौके पर सीएस डाॅ नवल कुमार व जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ स्वराज मौजूद थे. कार्यक्रम की शुरुआत सीएस व जिला यक्ष्मा पदाधिकारी ने की. सीएस ने बताया कि जिला यक्ष्मा केंद्र, रामगढ़ में 22850 यक्ष्मा संभावित मरीजों की निःशुल्क बलगम जांच एनएएटी मशीन से की गयी. इसमें 1594 मरीज पाये गये. एमडीआर के भी 27 मरीज पाये गये. सभी की दवा शुरू की गयी. मरीजों का सफल उपचार 98 प्रतिशत हुआ है. वर्तमान में 755 मरीजों की टीबी बीमारी का इलाज हो रहा है. मौके पर जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ स्वराज ने राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम व टीबी मुक्त भारत अभियान के बारे में जानकारी दी. बताया कि जिला यक्ष्मा केंद्र, रामगढ़ में पांच टीबी यूनिट, 13 टीबी डिक्टेशन सेंटर व एक सीबी नाट मशीन उपलब्ध है. 24 मार्च से 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान शुरू हो गया है. उन्होंने जनप्रतिनिधियों को इस अभियान में सहभागिता निभाने की अपील की. वर्ष-2025 में रामगढ़ जिले की 33 पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया था. इन पंचायतों के मुखिया, सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी, सहिया साथी, सहिया दीदी व उत्कृष्ट कार्य करने वाले यक्ष्मा कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर आशीष, नीरज कुमार, अरविंद कुमार, जितेंद्र प्रसाद, रूपलाल ठाकुर, डॉ मंजु झा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक इकाई के लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >