फोटो विश्व जनसंख्या दिवस पर परिवार स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ

रामगढ़ में विश्व जनसंख्या दिवस पर परिवार स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ हुआ। 11 जुलाई से 10 अगस्त तक परिवार नियोजन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

फोटो फाइल 15 आर-19 उत्कृष्ट कार्य करने वाले जीएनएम व सहियाओं को सम्मानित करते सिविल सर्जन :- 11 जुलाई से दस अगस्त तक चलेगा परिवार नियोजन जागरूकता अभियान रामगढ़. विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को परिवार स्वास्थ्य मेला-2026 का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ स्वराज, उपाधीक्षक डॉ हरेन चंद्र महतो, डीआरसीएचओ डॉ मृत्युंजय, डॉ उदय श्रीवास्तव तथा डीएपीएमयू के सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर बताया गया कि 11 जुलाई से दस अगस्त तक जिले में परिवार नियोजन की विभिन्न विधियों के प्रति जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा. अभियान के दौरान लोगों को परिवार नियोजन संबंधी सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी. प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता वाहन को भी रवाना किया गया. कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले सर्जन, जीएनएम व सहियाओं को सम्मानित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Md

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >