जिसने जन्म लिया उसकू मृत्यु निश्चित: केशव प्रिया

नगर परिषद क्षेत्र के पैंकी मुंडा टोला में चल रहे श्री श्री 1008 शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह पंच दिवसीय महायज्ञ को लेकर दूसरे दिन कई धार्मिक अनुष्ठान कार्य हुए

कुजू. नगर परिषद क्षेत्र के पैंकी मुंडा टोला में चल रहे श्री श्री 1008 शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह पंच दिवसीय महायज्ञ को लेकर दूसरे दिन कई धार्मिक अनुष्ठान कार्य हुए. इस बीच यज्ञाचार्य रामशरण गिरी जी महाराज, मनीष कुमार पांडेय एवं उनके सहयोगी पंडितो ने यजमान बने बरतू मुंडा, फूलो मुंडा, मनोज मुंडा, सुरेश मुंडा,चूरामन मुंडा, धनेश्वर मुंडा, विकास रविदास सपत्नीक के हाथों सर्व वेदी पूजन, अन्नाधिवास, संध्या आरती कार्य कराया. जबकि रात्रि में कथा प्रवचन का आयोजन किया गया. जिसमें गया बिहार से आयी कथा वाचिक केशव प्रिया शिवानी उपमन्यु ने श्रोताओं से संसार के सबसे बड़े भय मृत्युभय की चर्चा की. कहा कि इस धरा का नाम ही मृत्यु लोक है. कहने का अर्थ यह है कि जिसने जन्म लिया है, उसकी मृत्यु निश्चित है. इसके अलावा उन्होंने प्रभु के स्वरूप के बारे में बताया. साथ ही यह भी कहा कि उनके चरण ग्रहण करने से मनुष्य का दैहिक, दैविक तथा भौतिक तीनों प्रकार से तापों का कैसे अंत होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >