रजरप्पा में रोजगार संकट पर उग्र हुए स्लरी लोडिंग मजदूर, छह घंटे बंद रहा वाशरी प्लांट

रजरप्पा में रोजगार संकट पर उग्र हुए स्लरी लोडिंग मजदूर, छह घंटे बंद रहा वाशरी प्लांट

ट्रकों की लोडिंग की समुचित व्यवस्था नहीं करने से मजदूरों को नहीं मिल रहा है काम 650 स्लरी लोडिंग मजदूरों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न : प्रबंधन ने समस्याओं के समाधान के लिए मांगा 24 घंटे का समय : सीसीएल को लाखों रुपये क्षति का अनुमान रजरप्पा . सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र में रोजगार संकट को लेकर बुधवार को स्लरी लोडिंग मजदूर उग्र हो गये. सैकड़ों की संख्या में मजदूरों ने रजरप्पा वाशरी के मुख्य गेट को जाम कर दिया. लगभग छह घंटे तक वाशरी प्लांट का संचालन पूरी तरह ठप करा दिया. इस दौरान आक्रोशित मजदूरों ने सब-स्टेशन की बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी. इससे वॉशरी के साथ-साथ आस-पास की खदानों में भी कोयला उत्पादन प्रभावित हुआ. इसके कारण सीसीएल को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. मजदूरों का कहना है कि लंबे समय से स्लरी, रिजेक्ट, आरओएम एवं स्टीम कोयला के ई-टेंडर/लोकल सेल के तहत प्रतिदिन 100 ट्रकों की लोडिंग की समुचित व्यवस्था नहीं की जा रही है. इससे लगभग 650 असंगठित विस्थापित स्लरी लोडिंग मजदूरों के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. असंगठित विस्थापित स्लरी लोडिंग मजदूर संघ के अध्यक्ष क्यूम अंसारी ने बताया कि इस संबंध में कई बार प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई. प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने वाशरी गेट पर धरना देते हुए नारेबाजी की. बाद में परियोजना कार्यालय में सीसीएल प्रबंधन और मजदूर प्रतिनिधियों के बीच वार्ता हुई. बैठक में वाशरी पीओ उमेश कुमार, प्रोजेक्ट पीओ ललन कुमार राय, एसओपी रामानुज कुमार, एसओ माइनिंग गौतम नाथ, मैनेजर श्रवण कुमार एवं एरिया सेल्स ऑफिसर वेद नाथ कुमार मौजूद थे. प्रबंधन की ओर से समस्या के समाधान के लिए 24 घंटे का समय मांगा गया, जिसे मजदूरों ने सशर्त स्वीकार कर लिया. रजरप्पा क्षेत्र को अनिश्चितकालीन किया जायेगा बंद : मजदूर नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि तय समय में उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो 19 मार्च से पुनः आंदोलन शुरू करते हुए रजरप्पा क्षेत्र को अनिश्चितकालीन बंद किया जायेगा. मौके पर कोलेश्वर महतो, रवि मुंडा, करमचंद महती, चितरंजन महतो, पिंटू करमाली, भुनेश्वर महतो, पति करमाली, गणेश्वर महतो, क्रांति करमाली, बसंत करमाली, धरमु महतो, मोहरलाल महतो, नरेश महतो, मंगरा मांझी, हीरालाल करमाली, सोहन महतो, उमेश महतो, रामदास महतो, राजेंद्र महतो, बसंत केवट, मोहन मांझी, शंकर महतो उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >