वाहन जांच के दौरान 2.44 लाख जब्त

जांच के दौरान 2.44 लाख जब्त

गोला. झारखंड -पश्चिम बंगाल सीमा क्षेत्र के डाकागढ़ा के पास मंगलवार को वाहन जांच के दौरान अलग-अलग तीन वाहनों से 2,44,000 रुपये जब्त किये गये. इसे आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया. बताया जाता है कि लोकसभा चुनाव को लेकर सीमा क्षेत्र पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. यहां दो मोटरसाइकिल एवं एक चार पहिया वाहन से उक्त रुपये जब्त किये गये. कागजी प्रक्रिया एवं पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया गया. उक्त जानकारी बरलंगा थाना प्रभारी अनंत कुमार सिंह ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >