जंगली हाथियों के उत्पात से सुरक्षा को लेकर हाथी कॉरिडोर चिन्हित करने की मांग

गोला प्रखंड में जंगली हाथियों का आतंक बढ़ गया है, जिससे ग्रामीण भयभीत हैं. विधायक प्रतिनिधि जाकिर अख्तर ने ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए स्थायी हाथी कॉरिडोर चिन्हित करने की मांग की है. आवेदन में कई सुरक्षा उपायों का भी उल्लेख किया गया है.

गोला. गोला प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि जाकिर अख्तर ने क्षेत्र में जंगली हाथियों के लगातार बढ़ते उत्पात को लेकर ग्रामीणों की सुरक्षा और हाथी कॉरिडोर चिन्हित करने की मांग की है. इस संबंध में उपायुक्त को आवेदन देकर हाथियों के आवागमन वाले क्षेत्रों का वैज्ञानिक सर्वे कर स्थायी हाथी कॉरिडोर चिन्हित एवं विकसित करने की मांग की गयी है.

आवेदन में कहा गया है कि हाथियों के झुंड द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवेश कर घरों एवं फसलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है. कई मामलों में ग्रामीणों पर हाथियों ने हमला किया है, जिससे लोगों की जान भी गयी है. लगातार हाथियों की आवाजाही से ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है.

आवेदन में हाथी प्रभावित गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइट व मास्टर लाइट लगाने, हाथियों की गतिविधियों की तत्काल सूचना के लिए अलर्ट सिस्टम विकसित करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में वन विभाग की विशेष गश्ती और त्वरित कार्रवाई टीम तैनात करने की मांग की गयी है.

साथ ही ग्रामीणों को जागरूक करने, मृतकों के आश्रितों को शीघ्र मुआवजा देने तथा फसल व मकान क्षति का सर्वे कर क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराने की मांग की गयी है. इसकी प्रतिलिपि विधायक, डीएफओ सहित संबंधित अधिकारि

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raj Kumar

राज कुमार पिछले 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं. राजनीति, सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ जनसरोकारों, स्थानीय मुद्दों और क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर समाचार संकलन में उनकी विशेष रुचि रही है. ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी रिपोर्टिंग के माध्यम से वे क्षेत्र की वास्तविक तस्वीर को पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >