चितरपुर में आजसू कार्यकर्ताओं ने मनाया शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

चितरपुर में शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने उनके संघर्षों को याद किया और विकसित झारखंड बनाने का संकल्प लिया।

चितरपुर: सांडी स्थित कम्युनिटी सेंटर में शनिवार को आजसू कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, आजसू नेता अमृतलाल मुंडा, मनोज महतो ने संयुक्त रूप से स्व. निर्मल महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इसके बाद मौजूद कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया.

सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि शहीद निर्मल महतो झारखंड के हक और अधिकार के लिए जीवनभर संघर्ष करते रहे. उन्होंने अलग झारखंड राज्य की लड़ाई को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. झारखंड के लोगों के अधिकार और सम्मान के लिए संघर्ष करते हुए उन्होंने अपना जीवन बलिदान कर दिया. उनका संघर्ष और त्याग आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने कहा कि शहीद निर्मल महतो के विचारों को आत्मसात करते हुए उनके बताये रास्ते पर चलने की जरूरत है.

साथ ही उनके सपनों का विकसित और समृद्ध झारखंड बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा. कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्मल महतो के बताये आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया.

मौके पर प्रखंड अध्यक्ष दिवाकर नायक, रवींद्र प्रसाद वर्मा, अशोक राम बेदिया, भानुप्रकाश महतो, दशरथ महतो, मलेश्वर नायक, टुशील देवी, सुनीता देवी, अब्दुल हकीम, सतीश मुंडा, किशोर महतो, प्रयाग मांझी, बढ़न करमाली, कर्ण वर्मा सहित कई आजसू कार्यकर्ता मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शंकर चंद्र पोद्दार

शंकर चंद्र पोद्दार को प्रिंट एवं डिजिटल पत्रकारिता में विशेष रुचि है. वह राजनीति, समाज, शिक्षा तथा क्षेत्रीय घटनाओं और जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक ढंग से प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. पिछले लगभग 12 वर्षों से प्रभात खबर के साथ जुड़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. उनका उद्देश्य जनसरोकार के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाते हुए समाज और प्रशासन के बीच एक सशक्त संवाद स्थापित करना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >