टाटा स्टील मैत्री क्रिकेट टूर्नामेंट में यूनियन एकादश विजयी

टाटा स्टील मैत्री क्रिकेट टूर्नामेंट में यूनियन एकादश विजयी

घाटोटांड़. टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन में मैत्री क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इस टूर्नामेंट में कुल चार टीमों ने भाग लिया. इनमें टाटा स्टील प्रबंधन एकादश, मीडिया एवं पुलिस एकादश, आरसीएमयू एकादश तथा पंचायत जनप्रतिनिधि एकादश शामिल थे. टूर्नामेंट का उद्घाटन टाटा स्टील के महाप्रबंधक (कोल) संजय राजोरिया ने किया. टूर्नामेंट की शुरुआत छऊ नृत्य से हुई. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पंचायत जनप्रतिनिधि एकादश और यूनियन एकादश के बीच खेला गया. यूनियन एकादश ने विजेता का खिताब अपने नाम किया. पंचायत जनप्रतिनिधि एकादश उपविजेता रहा. मीडिया एवं पुलिस एकादश को प्रथम रनर अप तथा टाटा स्टील प्रबंधन एकादश को द्वितीय रनर अप का खिताब प्राप्त हुआ. मुख्य अतिथि टाटा स्टील वेस्ट बोकारो के सीइपी चीफ राजेश कुमार ने विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारा, टीम भावना और सकारात्मक कार्य संस्कृति को बढ़ावा मिलता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >