हेसला पंचायत को उजाड़ने का किया जायेगा विरोध

हेसला पंचायत को उजाड़ने का किया जायेगा विरोध

हेसला पंचायत को उजाड़ने के नाम पर लोगों का मानसिक, आर्थिक व शारीरिक रूप से किया जा रहा है शोषण पतरातू. हेसला पंचायत भवन में रविवार को ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रदीप महतो ने की. बैठक में पंचायत से जुड़े मामले पर चर्चा की गयी. बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि हेसला पंचायत की जमीन राज्य सरकार ने अधिग्रहित नहीं की है. ऐसे में जियाडा को जमीन किस आधार पर दी गयी है, यह सवाल है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हेसला पंचायत को उजाड़ने के नाम पर यहां के लोगों का मानसिक, आर्थिक व शारीरिक रूप से शोषण किया जा रहा है. कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा स्थानीय लोगों को गुमराह करने का भी प्रयास किया जा रहा है. ग्रामीणों ने कहा कि हेसला पंचायत को उजाड़ने का विरोध किया जायेगा. जरूरत पड़ी, तो आंदोलन किया जायेगा. बैठक में कहा गया कि पीवीयूएनएल परियोजना में स्थानीय लोगों की अनदेखी की जा रही है. बाहर के लोगों को रोजगार दिया जा रहा है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता नहीं दी गयी, तो पीवीयूएनएल प्लांट के खिलाफ आंदोलन तेज किया जायेगा. संचालन अमित सत्यार्थी ने किया. बैठक में प्रियनाथ मुखर्जी, रवि कुमार, तापस मान, ममता कुमारी, जोरू देवी, देवंती देवी, सुरवीला देवी, अनीता देवी, किरण बाला, बिरजा देवी, संतू सोरेन, तारा देवी, गुड़िया कुमारी, सुजीत कुमार शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >