उपकारा में हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन का उद्घाटन

उपकारा में हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन का उद्घाटन

6 आर-3. शिविर में मौजूद सीएस व अन्य. रामगढ़. रामगढ़ उपकारा में सोमवार को आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार ने हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि टीबी संक्रामक बीमारी है. इसमें समय पर इलाज नहीं होने पर एक मरीज औसतन एक वर्ष में 10 से 15 स्वस्थ लोगों को संक्रमित कर सकता है. सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीबी की जांच व उपचार निःशुल्क उपलब्ध है. उन्होंने कहा कि सभी टीबी मरीजों को निक्षय पोषण योजना के तहत प्रति माह एक हजार की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में दी जाती है. निक्षय मित्रों के माध्यम से इलाज करा रहे मरीजों को पोषण आहार के लिए फूड बास्केट भी उपलब्ध करायी जाती है. उधर, शिविर में टीबी सेल द्वारा अति उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों की हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन से छाती की जांच कर स्क्रीनिंग की गयी. एनसीडी सेल ने ब्लड प्रेशर की जांच व आइसीटीसी सेल ने एचआइवी जांच की सुविधा भी उपलब्ध करायी. शिविर में जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ स्वराज, जेल चिकित्सक डॉ रवींद्र कुमार, व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता रामजी, डीपीएम प्रदीप कुमार सिंह, एसटीएलएस अरविंद कुमार, एसडीपीएस नीरज कुमार, उपेंद्र कुमार, हरेराम प्रसाद, मनु कुमार महतो, जितेंद्र कुमार राणा उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >