रॉड से हमला कर युवक को किया घायल, चार के खिलाफ मामला दर्ज

रॉड से हमला कर युवक को किया घायल, चार के खिलाफ मामला दर्ज

पतरातू. पतरातू थाना क्षेत्र के टेरपा स्थित वेल टोला हनुमान मंदिर के पास सड़क विवाद को लेकर एक युवक पर रॉड से हमला कर उसे घायल कर दिया गया. घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से पतरातू स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. घटना को लेकर पतरातू थाने में मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गयी है. मिली जानकारी के अनुसार, उरीमारी चेक पोस्ट कॉलोनी निवासी अमित गुप्ता (पिता अरुण कुमार साव) 13 मार्च की शाम अपनी कार से टेरपा से पतरातू की ओर आ रहे थे. इसी दौरान, वेल टोला हनुमान मंदिर के पास सामने से आ रही कार हल्के से उनकी गाड़ी से सट गयी. इस पर अमित गुप्ता ने गाड़ी चलाने को लेकर आपत्ति जतायी. बताया जाता है कि इस बात को लेकर रवि साव, सुबोध साव, बालेश्वर साव व मोहन सिंह (सभी पतरातू निवासी) ने गाड़ी से उतर कर गाली-गलौज की. इसके बाद आरोपियों ने अमित गुप्ता को कार से बाहर निकाल कर रॉड से हमला कर दिया. हमले में रॉड उनके दाहिने हाथ में घुस गया. वह बेहोश होकर गिर पड़े. घटना के बाद स्थानीय लोग पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी वहां से फरार हो गये. स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को पतरातू स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. घटना के संबंध में पतरातू थाना में कांड दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >