ओडिशा से प्रशिक्षण लेकर लौटे गोला के 16 किसान

ओडिशा से प्रशिक्षण लेकर लौटे गोला के 16 किसान

गोला. जिला उद्यान विभाग, रामगढ़ के तत्वावधान में गोला प्रखंड के विभिन्न गांवों से चयनित 16 किसानों का दल ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेकर लौटे. यह प्रशिक्षण किसानों को आधुनिकतकनीकों, उन्नत खेती पद्धतियों के नये अवसरों से अवगत कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था. प्रशिक्षण के दौरान किसानों को फल व सब्जी उत्पादन, नर्सरी प्रबंधन, जैविक खेती, पौध संरक्षण, फसल कटाई जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी. किसानों ने बताया कि प्रशिक्षण से उन्हें खेती को लाभकारी व्यवसाय के रूप में विकसित करने की नयी दिशा मिली है. किसानों ने कहा कि सीखी गयी तकनीकों को अपने गांवों में अपना कर अन्य किसानों को भी प्रेरित करेंगे. प्रशिक्षण का आयोजन 21 से 25 जनवरी तक किया गया था. प्रशिक्षण में शामिल होने वालों में रचिया महतो, उत्तम कुमार कुशवाहा, भागीरथ राजवंश, हलदर राजवंश, सेवकी महतो, अंजू कुमारी, गीता कुमारी, रुद्र प्रताप, तेजस्वी, संतोष शाह, सोनी कुमारी, यीशु देवी, बालिका कुमारी, सुलेखा देवी, रविता देवी, सेवती देवी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >