हेहल स्टेशन पर सवारी ट्रेन के ठहराव को लेकर किया प्रदर्शन

हेहल स्टेशन पर सवारी ट्रेन के ठहराव को लेकर किया प्रदर्शन

बरकाकाना. पतरातू प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का गांव से ट्रेन परिचालन का सपना तो जरूर पूरा हुआ है, लेकिन अपने गांव के स्टेशन से ट्रेन में बैठ कर अपने गंतव्य के लिए रवाना होने का सपना आज भी अधूरा है. रविवार को ग्रामीण व रैयतों ने हेहल स्टेशन पर सवारी ट्रेन के ठहराव को लेकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान पोचरा, जमीरा, सिउर, सिधवार, कोड़ी, दाड़ीदाग, कड़रु, बारीडीह, जोबो, जुमरा, सांकी के ग्रामीणों व रैयतों ने कहा कि रेल का सपना पूरा करने के लिए रैयतों की सैकड़ों एकड़ भूमि का रेलवे ने अधिग्रहण किया. वर्ष 2022 से कोडरमा-हजारीबाग-रांची वाया बरकाकाना ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया, लेकिन उनके गांव के पास के स्टेशन में किसी भी सवारी ट्रेन का ठहराव नहीं है. इससे ग्रामीण स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहे हैं. ग्रामीणों ने वरीय मंडल यातायात प्रबंधन के नाम ज्ञापन सौंप कर ट्रेनों के परिचालन तथा हेहल स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव करने की मांग की. मौके पर मुखिया भुवनेश्वर बेदिया, गिरीशंकर महतो, मदन दांगी, पंचदेव करमाली, रामा ठाकुर, सहजनाथ बेदिया, रामचरण मुंडा, कैलाश बेदिया, सीता देबी, नरेश, दिनेश करमाली, भगवान सिंह, संजय बेदिया, अवधेश शर्मा उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.