पतरातू में वॉलीबॉल टूर्नामेंट 11 जनवरी से

पतरातू में वॉलीबॉल टूर्नामेंट 11 जनवरी से

पतरातू. राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर पंच मंदिर स्पोर्टिंग क्लब पीटीपीएस के तत्वावधान में स्व पवन सिन्हा व नवल सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 11 व 12 जनवरी को पंच मंदिर खेल परिसर में किया जायेगा. यह प्रतियोगिता लगातार दूसरे वर्ष स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है, आयोजन समिति ने बताया कि टूर्नामेंट में झारखंड के विभिन्न जोन से 12 से 14 टीम हिस्सा लेगी. सभी मुकाबले नॉकआउट पद्धति पर खेले जायेंगे. विजेता टीम को 21 हजार व उपविजेता को 11 हजार का नकद पुरस्कार दिये जायेंगे. उद्घाटन मुकाबला 11 जनवरी को होगा. 12 जनवरी को फाइनल मुकाबलों के साथ प्रतियोगिता का समापन किया जायेगा. आयोजन समिति ने क्षेत्र के खेल प्रेमियों व युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >