दादा के तीन कर्मा में नहाने गये पोता की डैम में डूबने से मौत, गांव में मातम

दादा के तीन कर्मा में नहाने गये पोता की डैम में डूबने से मौत, गांव में मातम

अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए डैम गया था राजन दुलमी. दुलमी प्रखंड के भालू गांव में गुरुवार को डैम में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान भालू गांव निवासी नंदलाल महतो के इकलौते पुत्र राजन कुमार (19 वर्ष) के रूप में हुई है. वह इंटर का छात्र था. घटना के बाद पूरे गांव में शोक है. जानकारी के अनुसार, राजन कुमार शुक्रवार सुबह अपने कुछ दोस्तों के साथ नहाने के लिए भैरवा डैम गया था. नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. साथियों के शोर मचाने पर आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला. इसके बाद उसे सदर अस्पताल ले जाया गया. यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि तीन दिन पहले ही युवक के दादा का निधन हुआ था. शुक्रवार को उनका तीनकर्मा का कार्यक्रम था. इसी दौरान राजन कुमार नहाने के लिए डैम गया था. यहां यह हादसा हो गया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मौके पर दुलमी सीओ किशोरी यादव, पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, अनिल इग्नेश, राहुल महतो, पारसनाथ महतो, प्रदीप महतो, रामबृक्ष महतो, प्यारी महतो, मनोज महतो, समुंदर महतो, झलकु महतो, ठाकुरदास महतो, वीरेंद्र महतो, संजय कुमार, नागेश्वर महतो मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >