नियमित मॉनिटरिंग और जमीनी क्रियान्वयन जरूरी : आदित्य रंजन

नियमित मॉनिटरिंग और जमीनी क्रियान्वयन जरूरी : आदित्य रंजन

गोला. गोला प्रखंड अंतर्गत कोरांबे पंचायत को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला स्तर पर चयन करते हुए राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए अनुशंसित किया गया है. इस संबंध में पंचायत की रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजी जा चुकी है. शुक्रवार को राज्य स्तरीय टीम ने कोरांबे पंचायत का दौरा कर विभिन्न योजनाओं का भौतिक सत्यापन किया. इस दौरान पंचायत सचिवालय में आयोजित बैठक में पंचायती राज विभाग के अधिकारी आदित्य रंजन ने पंचायत प्रतिनिधियों से बातचीत की. उन्होंने पंचायत में संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली. इसके बाद टीम उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कोरांबे पहुंची. यहां अधिकारियों ने स्कूली बच्चों से बात कर उन्हें सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली. आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों के पोषण स्तर, स्वास्थ्य सेवाओं एवं उनके मानसिक व शारीरिक विकास से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली. टीम ने अबुआ आवास योजना के तहत निर्मित एक आवास का गृह प्रवेश कराया. मोहनबेड़ा गांव में पीसीसी पथ निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया गया. श्री रंजन ने बताया कि मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत स्वास्थ्य एवं स्वच्छता श्रेणी में पंचायतों का चयन कई महत्वपूर्ण मापदंडों के आधार पर किया जाता है. कहा कि योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग और जमीनी क्रियान्वयन जरूरी है. मौके पर बीडीओ सुधा वर्मा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार, मुखिया पूर्णिमा सिंह, पंचायत सचिव लिनेट तिर्की, उप मुखिया परमेश्वर प्रसाद, मुकेश प्रसाद, प्रधानाध्यापक राजकुमार नायक, संतोष बेदिया, संतोष बेदिया, दिनेश्वर बेदिया, राजकुमार नायक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >