शिक्षिकाएं समाज के लिए रोल मॉडल : डीएसइ

जिले की शिक्षिकाओं को किया गया सम्मानित :

चितरपुर. चितरपुर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में महिला दिवस के उपलक्ष्य पर जिला स्तरीय महिला सम्मान सह रोल प्ले कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी नीलम कुमार व विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक संजीत कुमार, जिला अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी, क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी थे. मुख्य अतिथि ने कहा कि महिला शिक्षिकाएं घर -परिवार संभालते हुए शिक्षा के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान दे रही हैं और उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं. यह शिक्षिकाएं समाज के लिए रोल मॉडल हैं. इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर रामगढ़ जिला के चितरपुर, मांडू, गोला, दुलमी, पतरातू एवं रामगढ़ प्रखंड के दस-दस शिक्षिकाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर इंशा अल्लाह, जितेंद्र कुमार, सीमा कुमार, मो तौसिफुल हसन मौजूद थे. जिले की शिक्षिकाओं को किया गया सम्मानित : चितरपुर प्रखंड की मंजूषा व लेमी खलखो, अनिता कुमारी सोनी, ममता कुमारी, कुमारी रेखा, फरहा नाज, ललिता कुमारी, निहारिका कुशवाहा, अनुराधा कुमारी केसरी, मोहसिना आरा, सिम्मी तरन्नुम, मांडू प्रखंड की मीना कुमारी, दमयंती कुमारी, शकुंतला कुमारी, आशा राणा, वीणा पटेल, चंद्रवती देवी, अनुराधा गुप्ता, कुमारी बबीता रानी, उर्मिला कुमारी, दुलमी प्रखंड की ममता कुमारी, होलिका कुमारी, ललिता कुमारी, अनिता कुमारी, सोनी कुमारी, कुमारी प्रतिमा, सुनीता कुमारी, किरण कुमारी, गोला प्रखंड की कुमारी चिंता बाला, प्रणिता देवी, सुरमनी देवी, संगीता देवी, सरिता कुमारी, कुमारी ममता भारती, संध्या देवी, दीप्ति रानी, सोनी देवी, प्रीति सिन्हा, पतरातू प्रखंड की लक्ष्मी देवी, अविनाशी देवी, सुनीता देवी, सुमित्रा देवी, सरस्वती कुमारी, पूनम टोप्पो, चंदा सिन्हा, रामगढ़ प्रखंड की सुमित्रा कुमारी, पूनम अग्रवाल, सावित्री देवी, उर्मिला कुमारी, सुनीता कुमारी, मीना, तारामनी होरो, सुमित्रा देवी, स्वपना देवी को सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.