रामगढ़ के टाटा डीएवी स्कूल में ‘जर्नी ऑफ एक्सीलेंस-2026’, 175 छात्रों की 175 पुस्तकों का लोकार्पण

टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, भुईयाँडीह को 'जर्नी ऑफ एक्सीलेंस' कार्यक्रम में बेस्ट स्कूल अवार्ड से सम्मानित किया गया। छात्रों ने 175 पुस्तकों का लोकार्पण भी किया।

रामगढ़: टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, भुईयाँडीह में शनिवार को ‘जर्नी ऑफ एक्सीलेंस–2026’ का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं साहित्यिक उपलब्धियों का उत्सव मनाया गया. इसमें बतौर मुख्य अतिथि उप पुलिस अधीक्षक अकरम रज़ा, विशिष्ट अतिथि के रूप में टाटा स्टील के मुख्य सीईपी एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार, सिक्योरिटी हेड अखिलेश कुमार सिंह उपस्थित थे.

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 175 छात्र-छात्राओं द्वारा लिखी गई 175 पुस्तकों का लोकार्पण रहा. विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और विचारों को पुस्तकों के माध्यम से प्रस्तुत किया.इस अवसर पर सभी बाल-लेखकों को उनके अभिभावकों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि अकरम रज़ा ने कहा कि सृजनशीलता को अवसर और रचनात्मकता को मंच मिले तो उत्कृष्टता की नई इबारत लिखी जा सकती है.उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी.

इस दौरान विद्यालय को प्रतिष्ठित (ट्रिपल ए प्लस ) बेस्ट स्कूल अवार्ड से सम्मानित किया गया. इसे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समग्र विकास के क्षेत्र में विद्यालय की उपलब्धि का प्रमाण बताया गया. विद्यालय परिवार ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और प्रबंधन को दिया.

डॉ. सोनिया तिवारी ने कहा कि ‘जर्नी ऑफ एक्सीलेंस’ विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने वाला मंच है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे. आयोजन की सफलता में शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >