जलापूर्ति को लेकर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में तालाबंदी

जलापूर्ति को लेकर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में तालाबंदी

पुलिस की मौजूदगी में जलापूर्ति व्यवस्था करायी गयी शुरू गिद्दी. पेयजलापूर्ति व्यवस्था बाधित रहने के विरोध में अरगड्डा के लोगों ने गुरुवार को वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में तालाबंदी की. लोग सुबह सात बजे प्रदर्शन के बाद धरना पर बैठ गये. प्रबंधन के आश्वासन पर लोगों ने दोपहर दो बजे आंदोलन वापस ले लिया. अरगड्डा के लोगों ने कहा कि मस्जिद व धोबी मोहल्ला में पिछले 20 दिन से पेयजल आपूर्ति बाधित है. इससे परेशानी हो रही है. लोगों ने कहा कि अरगड्डा महाप्रबंधक व सिरका परियोजना पदाधिकारी को इससे अवगत कराया गया है. इसके बावजूद जलापूर्ति व्यवस्था बहाल नहीं हो पायी. मांडू विधायक भी वहां पहुंचे. इसके बाद रामगढ़ पुलिस की मौजूदगी में पेयजल जलापूर्ति व्यवस्था बहाल करायी गयी. सिरका कोलियरी प्रबंधन ने कहा कि अरगड्डा में दो पक्षों ने पानी को लेकर विवाद खड़ा कर दिया था. यह मामला थाना भी पहुंचा. इसके कारण पेयजल आपूर्ति व्यवस्था बंद थी. तालाबंदी में वार्ड पार्षद सुषमा देवी, रंजीत पासवान, नीरज पासवान, सिक्की पासवान, छोटू पटेल, सुरवीर सिंह, मुन्नू सागर, नंदू मल्लिक, सन्नी पासवान, रिकी पासवान, रामसेवक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >