गोला : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो शुक्रवार को धनबाद जाने के क्रम में गोला पहुंचे. इस दौरान आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गोला डीवीसी चौक पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.
कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया
कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया और पार्टी के समर्थन में जमकर नारे लगाये. इस अवसर पर सुदेश कुमार महतो ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया. कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय अध्यक्ष के प्रति अपनी आस्था जताते हुए संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया. उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करेंगे.
मौके पर कई कार्यकर्ता मौजूद रहे
मौके पर आजसू पार्टी केंद्रीय सदस्य अशोक कुमार महतो, युवा आजसू जिला प्रभारी विशु रजवार, अरुण दांगी, छात्र संघ अध्यक्ष राहुल कुशवाहा, राजेश कुमार महतो, आतेश पोद्दार, परमेश्वर महतो, सोनू महतो, परमेश्वर बेदिया, सकुल महथा, अमन करमाली, कजरू करमाली समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
