भुरकुंडा के श्री अग्रसेन स्कूल में खेल दिवस की धूम, मदर टेरेसा हाउस ने जीता वॉलीबॉल का खिताब

श्री अग्रसेन स्कूल भुरकुंडा में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। वॉलीबॉल टूर्नामेंट में मदर टेरेसा हाउस ने जीत दर्ज की। खेल से व्यक्तित्व विकास पर जोर दिया गया।

भुरकुंडा: श्री अग्रसेन स्कूल भुरकुंडा में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई. इस अवसर पर विद्यालय में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया.

वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मदर टेरेसा हाउस ने सीवी रमन हाउस को रोमांचक मुकाबले में हराकर खिताब अपने नाम किया. मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया.

खेल से होता है व्यक्तित्व का विकास : प्रवीण राजगढ़िया

विद्यालय के निदेशक प्रवीण राजगढ़िया ने मेजर ध्यानचंद के जीवन और खेल उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि खेल केवल मैदान पर जीत-हार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम है.

उन्होंने कहा कि खेल के दौरान विद्यार्थी विपरीत परिस्थितियों में बेहतर निर्णय लेना सीखते हैं. वॉलीबॉल जैसे टीम खेल बच्चों में एक-दूसरे पर भरोसा करने और सामूहिक प्रयास की भावना विकसित करते हैं. विद्यालय का प्रयास है कि प्रत्येक विद्यार्थी अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार किसी न किसी खेल से जरूर जुड़े.

खेल शिक्षक अंकित यादव ने मेजर ध्यानचंद की खेल उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने 1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था. उन्होंने अपने करियर में 400 से अधिक गोल किये. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सम्मान देने और खेल भावना को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण अवसर है.

यह भी पढ़ें: रामगढ़: शाम 5 बजे चलानी थी Vande Bharat, ड्यूटी से पहले ही हादसे ने पहुंचाया अस्पताल; महिला समेत दो घायल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मोहम्मद इस्लाम

मोहम्मद इस्लाम वर्ष 2008 से प्रभात खबर से जुड़े हैं. वह पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. समाचार संकलन के दौरान जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, सामाजिक गतिविधियों तथा क्षेत्रीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए प्रयासरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >