रामगढ़. रामगढ़ थाना में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने लंबित मामले की समीक्षा की. बैठक में एसपी ने दुष्कर्म, पोक्सो, छेड़खानी, दो वर्ष से अधिक समय से लंबित अपहरण, गृहभेदन, चोरी, लूट, डकैती, हत्या के मामलों की समीक्षा की. एसपी ने बताया कि महिला से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा छह मार्च को महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक करेंगे. लंबित मामलों में अविलंब गिरफ्तार करने, वारंट, इश्तेहार व कुर्की करने का निर्देश दिया. बैठक में पुनि सह थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, पुअनि उपेंद्र कुमार, पुअनि मंजेश कुमार, पुअनि संतोष कुमार, पुअनि जॉनी कुमार, पुअनि ओमकार पाल, पुअनि मंटू कुमार शर्मा, सअनि अनिल कुमार, सअनि सुजीत कुमार उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
