गोला. गोला वन क्षेत्र में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है. गुरुवार रात सुतरी गांव में हाथियों ने खेतों में तबाही मचायी. इस दौरान जगेश्वर महतो के मकई के खेत को नुकसान पहुंचाया. शुक्रवार सुबह जब किसान खेत पहुंचे, तो फसल की स्थिति देखकर परेशान हो गये. जगेश्वर महतो ने बताया कि करीब 40 क्विंटल मकई की फसल हाथियों के कारण नष्ट हो गयी है. इससे उन्हें आर्थिक क्षति हुई है. अलका महतो, राजू महतो, सुलेखा देवी और गुलाबी देवी के खेतों में लगी फसलों को भी हाथियों ने नुकसान पहुंचाया. ग्रामीणों के अनुसार, पिछले तीन सप्ताह से सुतरी और आसपास के इलाकों में हाथियों का लगातार आतंक बना हुआ है. रात होते ही ग्रामीण भय के माहौल में रहने को मजबूर हैं. ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों के स्थायी समाधान की मांग करते हुए प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की अपील की है.
हाथियों ने फसलों को रौंदा, किसानों को नुकसान
हाथियों ने फसलों को रौंदा, किसानों को नुकसान
