चितरपुर में विभिन्न अखाड़ों के बीच शस्त्र का वितरण

चितरपुर में विभिन्न अखाड़ों के बीच शस्त्र का वितरण

चितरपुर. रामनवमी पर्व को लेकर शनिवार को चितरपुर बाजार टांड़ में भारतीय जनता पार्टी ने पारंपरिक शस्त्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल व विशिष्ट अतिथि रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, जिला मंत्री संजय प्रभाकर शामिल हुए. इस दौरान अतिथियों ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न महावीर अखाड़ों के अध्यक्ष व सचिव के बीच पारंपरिक तलवार, लाठी व अन्य शस्त्र का वितरण किया. सांसद श्री जायसवाल ने कहा कि शस्त्र का वितरण करना रामनवमी पूजा की परंपरा को सशक्त करने और शोभा यात्रा में दंड – शस्त्र की कला कौशल का प्रदर्शन बरकरार रखने की पहल है. उन्होंने कहा कि शस्त्र के साथ विभिन्न अखाड़ों के खिलाड़ी जुलूस के दौरान अपनी बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. सांसद ने कहा कि देश में कुछ लोगों द्वारा सनातन धर्म को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. हमलोगों को एकजुट रहकर जात पात की दीवार को तोड़ते हुए सनातन एकता को सुदृढ़ करने की जरूरत है. मौके पर युगेश महतो, रमेश प्रसाद वर्मा, पीएन सिंह, गणेश स्वर्णकार, अर्जुन वर्मा, चंद्रशेखर पटवा, अयोध्या प्रसाद वर्मा, मुकेश यादव, अमृतलाल पटवा, किशोर महतो, ओमप्रकाश चौधरी, सतीश मुंडा, खेदन स्वर्णकार, कमल महतो, नंदू पांडेय, अजय पटवा मौजूद थे. गोला में भी अस्त्र-शस्त्र का वितरण गोला : गोला के आरएस सेलिब्रेशन परिसर में शनिवार को सांसद मनीष जायसवाल के द्वारा रामनवमी उत्सव को लेकर गोला प्रखंड के विभिन्न अखाड़ा के अध्यक्ष सचिव के बीच अस्त्र-शास्त्र का वितरण किया गया. जिसमें सांसद ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर लाठी खेल का प्रदर्शन करें. उन्होंने कहा कि लाठी आत्मरक्षा के लिए जरूरी है. उन्होंने रामनवमी की शुभकामनाएं उन लोगों को दी. मौके पर मंडल अध्यक्ष बबलू साव, जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि प्रीतम झा, महामंत्री जितेंद्र साहु, स्नेहलता चौधरी, संतोष कुशवाहा, रवी कुमार, मंशु बेदिया, हरिश बर्मन, सचिन कुमार, विकास मणि पाठक, उत्तम कुशवाहा, देवंती देवी, सुलेखा देवी, ममता सोनी, प्रमोद रजवार, उज्जवल चक्रवर्ती, प्रदीप कुशवाहा, महेंद्र प्रजापति, सूरज वर्मा, जीतलाल मुंडा, रामकुमार नायक, ललन कुशवाहा, संदीप कुमार, प्रकाश कपुर, प्रदीप ठाकुर, दीपक केशरी, नवीन कुमार, मदन दास, अजय कुशवाहा, बिनोद प्रसाद, सुरज प्रसाद, अनुज प्रसाद, संतोष साव, जीतेंद्र प्रजापति, सुधीर महतो आदि लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.