विधि -व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करने पर होगी सख्त कार्रवाई : ओपी प्रभारी

विधि -व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करने पर होगी सख्त कार्रवाई : ओपी प्रभारी

बरकाकाना. ईद, सरहुल व रामनवमी को लेकर गुरुवार को बरकाकाना ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता पतरातू अंचल निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने की. बैठक की शुरुआत नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों के परिचय के साथ की गयी. इसके बाद ओपी क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में ईद, सरहुल तथा रामनवमी मनाने की परंपराओं पर चर्चा की गयी. क्षेत्र के लाइसेंसधारी अखाड़े की तैयारियों की भी जानकारी साझा की गयी. पुलिस निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार संपन्न करने के लिए प्रतिबद्ध है. त्योहारों के दौरान विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. पुलिस निरीक्षक ने सभी से त्योहारों को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने की बात कही. ओपी प्रभारी उमाशंकर वर्मा ने कहा कि अफवाह फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जायेगी. विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. मौके पर अरविंद सिंह, प्रतिभा शरण, गीता देवी, बेबी देवी, रेनु देवी, हजरुन खातून, सोनी कुमारी, अशोक पासवान, हरिरत्नम साहू, मूंगालाल करमाली, देवकी नंदन बेदिया, नागेश्वर मुंडा, हफीजुल अंसारी, पंचदेव करमाली, सुभाष उरांव, राजेश बेदिया, इकबाल खान, बीरबल बेदिया, धनराज करमाली उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >