गोला में शहीद निर्मल महतो का 39वां शहादत दिवस मनाया गया, डीवीसी चौक पर लगाया गया बोर्ड

गोला के डीवीसी चौक पर शहीद निर्मल महतो का 39वां शहादत दिवस मनाया गया। लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और संकल्प लिया।

गोला: गोला के डीवीसी चौक का शनिवार को शहीद निर्मल महतो का 39वां शहादत दिवस मनाया गया. इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. साथ ही उनके बताये गये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया. इस अवसर पर शहीद निर्मल महतो चौक का बोर्ड लगाया गया.

चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम का नेतृत्व रचिया महतो ने किया. मौके पर उपस्थित लोगों ने शहीद निर्मल महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इसके बाद उनके संघर्ष, सामाजिक योगदान और झारखंड के हित में किये गये कार्यों को याद किया गया. लोगों ने उनके विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया. इस दौरान शहीद निर्मल महतो अमर रहें के नारे भी लगाये गये.

संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेने की अपील

रचिया महतो ने कहा कि शहीद निर्मल महतो झारखंड के सच्चे सेवक थे. उन्होंने जनप्रतिनिधि नहीं रहते हुए भी समाज और राज्य के हित में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उनका संघर्ष और बलिदान हमेशा लोगों को प्रेरणा देता रहेगा. उन्होंने युवाओं और समाज के लोगों से उनके विचारों एवं संघर्ष को आगे बढ़ाने की अपील की.

मौके पर नवकुमार महतो, रणधीर बसरिया, मुकेश महतो, महेंद्र महतो, आनंद महतो, सरयू महतो, दशरथ महथा, जयानंद महतो, तीर्थ नाथ महतो, सुरेंद्र महतो, संजय महतो, सेवकी महतो, अक्षय महतो, गीता देवी, झूना देवी सहित दर्जनों अन्य लोग मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raj Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >