झारखंड की संस्कृति व सभ्यता की पहचान है सरहुल

चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के बोरोबिंग स्थित सरना स्थल में सरहुल महोत्सव का आयोजन किया गया.

चितरपुर. चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के बोरोबिंग स्थित सरना स्थल में सरहुल महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदिवासी छात्र संघ रामगढ़ के जिला सचिव जगनारायण बेदिया व विशिष्ट अतिथि विशाल स्पंज के प्रबंधक रमेश तिवारी, पन्नालाल महतो उर्फ बर्ड मैन शामिल हुए. अतिथियों ने कहा कि सरहुल पर्व झारखंड की संस्कृति और सभ्यता की पहचान है. यह पर्व प्रकृति पूजा के साथ के रक्षा करने का संदेश देता है. इस दौरान पहान कालीचरण मुंडा ने आदिवासी रीति रिवाज के साथ सरना स्थल में पूजा अर्चना किया. तत्पश्चात लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत सरना समिति के सदस्यों ने पगड़ी पहनाकर किया. तत्पश्चात देर शाम तक लोग मांदर के थाप पर झूमते रहे. मंच का संचालन सुनील मुंडा एवं जगरनाथ बेदिया ने किया. मौके पर अमित मुंडा, जगरनाथ बेदिया, किशोर बेदिया, सूरज मुंडा, राम जतन मुंडा, अजय मुंडा, मंजूर खान, सतीश मुंडा, गोड़ाइत महा करमाली, सुधीर अकेला, बागी मुंडा, सनोज मुंडा, शिवनंदन मुंडा, बढ़न बेदिया, जेठू, इंदर, महेंद्र, बीरबल मुंडा सहित कई मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >