ढोल-मांदर की थाप पर घंटों किया पारंपरिक नृत्य

ढोल-मांदर की थाप पर घंटों किया पारंपरिक नृत्य

पतरातू. केंद्रीय सरना स्थल हेसला में शनिवार को सरहुल पर्व सह मिलन समारोह का आयोजन केंद्रीय सरना समिति, हेसला के तत्वावधान में किया गया. इस अवसर पर रांची की झंकार म्यूजिकल टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. ग्रामीणों ने ढोल-मांदर की थाप पर घंटों तक पारंपरिक नृत्य किया. मुख्य अतिथि विधायक रोशनलाल चौधरी ने कहा कि सरहुल हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग है. यह त्योहार प्रकृति की सुरक्षा के प्रति सबों को जागरूक करने के साथ-साथ गांव-समाज को भी मजबूत सांचे में ढालने का काम करता है. इस अवसर पर रामेश्वर गोप, छोटू करमाली, गोपाल मुंडा, राजेश महतो ने भी लोगों को सरहुल पर्व की शुभकामना देते हुए इसे प्रकृति, परंपरा व एकता का प्रतीक बताया. आयोजन को सफल बनाने में विजय कुमार मुंडा, प्रदीप महतो, शंकर मुंडा, यशवंत सागर, अनिल मुंडा, अमन मुंडा, सौरव मुंडा, राजेश मुंडा, आशीष मुंडा, पवन मुंडा, रंजय मुंडा का योगदान रहा. समारोह में हेसला के जागेश्वर पाहन, तालाटांड़ से बलदेव मुंडा व नरेश मुंडा, पालनी से महावीर पाहन, सोलिया से लक्ष्मण मुंडा, कारीकोचा से मनोज उरांव, तालाटांड़ सरना टोला से दिनेश उरांव व सुरेंद्र गंझू जुलूस लेकर पहुंचे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >