प्रकृति संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश देता है सरहुल : ममता देवी

प्रकृति संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश देता है सरहुल : ममता देवी

जिले के विभिन्न प्रखंडों में धूमधाम से मनाया गया सरहुल का त्योहार गोला. गोला प्रखंड के हारुबेड़ा में शनिवार को सरहुल महोत्सव धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि रामगढ़ विधानसभा की विधायक ममता देवी शामिल हुईं. उन्होंने कहा कि सरहुल पर्व प्रकृति संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश देता है. यह हमारी परंपरा व संस्कृति से जुड़ा हुआ है. यह पर्व हमें जल, जंगल व जमीन से जोड़कर प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराता है. उन्होंने क्षेत्रवासियों को सरहुल पूजा की शुभकामना देते हुए सभी के सुख, शांति, समृद्धि व खुशहाली की कामना की. इससे पूर्व, ग्रामीणों व श्रद्धालुओं ने सरना स्थल पर पूजा-अर्चना की. पूजा के बाद प्रसाद का वितरण किया गया. लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और पेड़-पौधों की रक्षा का संकल्प लिया. आयोजन समिति ने अतिथियों का स्वागत किया. मौके पर मुखिया जीतलाल टुडू, परमेश्वर महथा, गौरी शंकर महतो, मानिक पटेल, चमन बेसरा, गंगाराम हांसदा, महेश्वर मांझी, रामप्रसाद मुर्मू, राजू हांसदा, भीम हांसदा, मेहीलाल हांसदा, विशेश्वर हांसदा, लखीचरण हांसदा, रामप्रसाद हांसदा, आदित्य हांसदा, चेतलाल हांसदा, कैलाश मुर्मू मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >