कुजू. कुजू क्षेत्र के सुगिया में रविवार को सरहुल मिलन समारोह मनाया गया. समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री फागू बेसरा एवं विशिष्ट अतिथि सीसीएल कुजू के महाप्रबंधक राजीव कुमार सिन्हा, करमा पीओ रामेश्वर मुंडा, झामुमो केंद्रीय सदस्य राजकुमार महतो, लोकल सेल अध्यक्ष करमा रामेश्वर महतो, मुखिया खागेश्वर महतो, पंचायत समिति सदस्य किरण देवी मौजूद थे. कार्यक्रम की शुरुआत पुजारी खिरोधर पाहन एवं सूरज पाहन ने पूजा-अर्चना कर की. मुख्य अतिथि फागू बेसरा ने कहा कि सरहुल पर्व हमारी प्रकृति, संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है. इसे सहेजकर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है. पूजा के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेमचंद मुंडा ने की. संचालन संजय मुंडा ने किया. मौके पर मोहरलाल महतो, पोखलाल मुंडा, जगेश्वर पाहन, सहदेव महतो, नरेश मुंडा, सुखदेव मरांडी, अर्जुन मुंडा, राजनाथ महतो, देवचरण महतो, मोहित मुंडा, अमरलाल महतो, संतोष नायक, नरेश करमाली, प्रकाश मुंडा, पुनीत करमाली, बीरबल मुंडा, किशोर महतो, शिवलाल महतो, रवि मुंडा, प्रेमलाल मुंडा, विनय करमाली मौजूद थे.
सरहुल हमारी प्रकृति और संस्कृति की पहचान है : फागू बेसरा
सरहुल हमारी प्रकृति और संस्कृति की पहचान है : फागू बेसरा
