प्रकृति से ज्यादा ताकतवर कुछ भी नहीं : जीएम

प्रकृति से ज्यादा ताकतवर कुछ भी नहीं : जीएम

सरना समिति कुजू ने सरहुल पूजा महोत्सव का किया आयोजन कुजू. प्रकृति से ज्यादा ताकतवर कुछ भी नहीं है. यह हमारे अस्तित्व से जुड़ी है. उक्त बातें सीसीएल कुजू महाप्रबंधक राजीव कुमार सिन्हा ने कही. वह रविवार को सरना समिति शिबू टोला कुजू द्वारा आयोजित सरहुल पूजा महोत्सव सह मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि लोगों को संबोधित कर रहे थे. कहा कि सरहुल पर प्रकृति को सहेजने, संवारने और उसके साथ जुड़े रहने का संकल्प लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमें पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार होने का संदेश देता है. विशिष्ट अतिथि रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष कुसुमलता कुमारी, करमा पीओ रामेश्वर मुंडा, राजी पड़हा प्रार्थना सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज मुंडा, प्रेस क्लब रामगढ़ के सचिव धनेश्वर प्रसाद, आरपी पासवान, जीतेंद्र मुंडा, मुखिया ललिता देवी, राकेश मेहता रॉक, अशोक कुमार, रोजे करमाली ने कहा कि सरहुल आदिवासियों की संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है. सरहुल पर्व में आदिवासी समाज प्रकृति की उपासना करते हैं. पाहन भिखारी पाहन, राजू पाहन, रामकुमार मांझी ने पूजा की. मौके पर रामसिंह मांझी, श्रवण करमाली, जोधन किस्कू, रामलाल मांझी, संजय मुंडा सुनील सिंह मुंडा, महादेव मांझी, रामरतन मुंडा, रामसिंह मरांडी, संजय रजवार, शिवलाल मांझी, सुखराम किस्कू, मंगल मुंडा, बुचन उरांव, सुरेश उरांव, अशोक उरांव, सुख राम उरांव, करचंद मुर्मू, पीतांबर सिंह, एतवा उरांव, रमेश भुइयां, दिनेश करमाली, महावीर नायक, करण करमाली, रामलाल मरांडी, बाबूलाल मांझी, विजय महली, करमा मांझी, रामसिंह मरांडी, रामलाल मांझी, शोधन मांझी, चेतलाल मरांडी, भोला मांझी, तालो मांझी, रमेश मांझी, नागो महतो, रॉयल मांझी, पन्नालाल मुर्मू, विनोद, सोहन करमाली, शशि, नवीन मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >