सरहुल जुलूस में ढोल-मांदर की थाप पर थिरके भुरकुंडा के लोग

सरहुल जुलूस में ढोल-मांदर की थाप पर थिरके भुरकुंडा के लोग

रिवर साइड सरना स्थल पर केंद्रीय सरहुल पूजा महोत्सव का आयोजन प्रकृति व संस्कृति का महान पर्व है सरहुल : विधायक. भुरकुंडा. रिवर साइड सरना स्थल पर रविवार को केंद्रीय सरहुल पूजा महोत्सव का आयोजन हुआ. महोत्सव से पूर्व केंद्रीय पाहन देवलाल मुंडा में सखुआ पेड़ के नीचे सरना रीति-रिवाज से पूजा संपन्न कराते हुए क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना की. पूजा के बाद प्रसाद का वितरण किया गया. पाहन ने ग्रामीणों को सखुआ फूल खोंसा. मुख्य अतिथि विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि सरहुल प्रकृति व संस्कृति का महान पर्व है. यह सामाजिक एकजुटता का भी बड़ा अवसर है. हमें अपनी सांस्कृतिक धरोहर को लगातार आगे बढ़ाते रहना चाहिए. विधायक ने लोगों को पेड़ों की कटाई नहीं करने व अधिक से अधिक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करने पर जोर दिया. आयोजन समिति ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया. सरना स्थल पर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से निकले शोभायात्रा का मिलान हुआ. पारंपरिक वेशभूषा में ग्रामीण ढोल-मांदर की थाप पर थिरकते रहे. मिलान के बाद सामूहिक सरहुल शोभायात्रा निकली. शोभा यात्रा सयाल मोड़ पटेल नगर, बिरसा चौक, भुरकुंडा बाजार, थाना चौक होते हुए शिवनगर कॉलोनी सरना स्थल पहुंची. सामाजिक संगठनों ने गुड़, चना, पानी, शरबत की व्यवस्था की थी : शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत करने के लिए सामाजिक संगठनों ने गुड़, चना, पानी, शरबत की व्यवस्था की थी. तीन नंबर झोपड़ी, कैथोलिक आश्रम, बिरसा नगर रिवर साइड, दुंदूवा बस्ती रिवर साइड, न्यू बैरेक भुरकुंडा से शोभायात्रा निकाली गयी थी. इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह बाबला, सांसद प्रतिनिधि राकेश सिन्हा, अजय पासवान, गिरधारी गोप, चमनलाल, थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार, प्रेमनाथ साहू, आजाद अंसारी, लवकुमार महतो उपस्थित थे. आयोजन को सफल बनाने में दर्शन गंझू, पात्रिक मिंज, रवि उरांव, संजय लिंडा, मिथिलेश टुडू, संतोष उरांव, देव कुमार बेदिया, रितिका भोगता, अखिलेश टोप्पो, सामू मुंडा, जोहरन करमाली, मिंटू मुंडा, विनोद बेदिया, रेणुका खलखो, संतोष उरांव, सरिता टोप्पो, सुरेश रजवार, संजय टुडू, आशीष उरांव, पाहन राजेंद्र मुंडा, रासेल तिग्गा, राजेंद्र बेदिया, गोविंद्र बड़ाइक, प्रवक्ता अरुण उरांव, पाहन महादेव बेदिया, पाहन बरतू उरांव, कजरू गंझू, विजय मुंडा, रावेल एक्का, रवींद्र तिर्की, रोबिन तिग्गा, हरिशंकर चौधरी, विनोद नायक, पिंटू मुंडा, संतोष मांझी, उमेश मुंडा, मीना देवी, शिवशंकर भुइयां, बागेश करमाली, दीप कुमार नायक, संजय कुमार करमाली, साहिल करमाली, अभिषेक करमाली, राजकुमार मांझी, कुणाल करमाली, अरुण मुंडा, ललिता देवी, लक्की मुंडा, रोबन करमाली, प्रेमी सलोनी तिर्की, रूपन देवी, मनोज मुंडा, रतन देवी का योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >