जिले के विभिन्न प्रखंडों में परंपरा के साथ मनाया गया सरहुल पर्व

जिले के विभिन्न प्रखंडों में परंपरा के साथ मनाया गया सरहुल पर्व

प्रकृति की रक्षा और संतुलन बनाने के लिए की गयी विशेष प्रार्थना जारा टोला व पारे बस्ती में की गयी सरना मां की पूजा-अर्चना रामगढ़. सरना समिति जारा टोला और पारे बस्ती सहित रामगढ़ जिले के अन्य स्थानों पर सरहुल पर्व पारंपरिक व धूमधाम से मनाया गया. जारा टोला स्थित सरना स्थल पर सरना समिति ने सरहुल पर्व पारंपरिक तरीके से मनाया. कार्यक्रम की शुरुआत सरना स्थल पर ध्वज परिवर्तन से हुई. इसे इस वर्ष तीसरी बार बदला गया. इसके बाद विधि-विधान के साथ सरना मां की पूजा-अर्चना की गयी. पूजा के दौरान गांव, समाज और देश की सुख-समृद्धि की कामना की गयी. प्रकृति की रक्षा और संतुलन बनाने के लिए विशेष प्रार्थना की गयी. पारे बस्ती में आयोजित सरना पूजा में लोहरदगा के अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, आदिवासी छात्र संघ के जिला अध्यक्ष सुनील मुंडा, छात्र संघ के कोयलांचल प्रभारी प्रकाश करमाली, दिलखुश मीना, श्रीवास्तव मुंडा, रवि मुंडा, प्रकाश मुंडा, राजू करमाली, विजय कश्यप, अनिल मुंडा उपस्थित थे. मौके पर सरना समिति जारा टोला के पाहन संदीप मुंडा, अध्यक्ष जुगेश मुंडा, कोषाध्यक्ष रामू मुंडा, सचिव उत्तम मुंडा, सह सचिव धनेश्वर मुंडा, प्रेम मुंडा, राहुल मुंडा, हरेश सामु, पवन, राजू, करण, विक्की, नेहाल, सूरज मुंडा, रमेश उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >