सरहुल शोभायात्रा में दिखी परंपरा व संस्कृति की झलक

सरहुल शोभायात्रा में दिखी परंपरा व संस्कृति की झलक

केंद्रीय सरहुल मिलन समिति के बैनर तले भुरकुंडा में निकाली गयी शोभा यात्रा भुरकुंडा. सरहुल के अवसर पर सोमवार को केंद्रीय सरहुल मिलन समिति के बैनर तले भुरकुंडा में शोभायात्रा निकाली गयी. पूरा वातावरण सरहुल गीतों से सराबोर रहा. इससे पूर्व, सरना स्थल पर पूजा-अर्चना करते क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना की गयी. शोभायात्रा में एमइसीएल कॉलोनी सयाल मोड़, करमाली टोला पटेल नगर, कुरसे, चिकोर, महुआ टोला, देवरिया से लोग झांकी के साथ शामिल हुए. शोभायात्रा का कई जगहों पर जलपान के साथ स्वागत किया गया. क्षेत्र से निकली शोभायात्रा का मिलान भुरकुंडा थाना मैदान में हुआ. अतिथि विधायक रोशनलाल चौधरी, रामगढ़ विधायक ममता, पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव, पूर्व जनजाति परामर्शदात्री सदस्य रतन तिर्की, समाजसेवी निशि पांडेय, बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह बाबला उपस्थित थे. अतिथियों ने कहा कि सरहुल केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति व मानव के अटूट संबंध का प्रतीक है. यह हमें पर्यावरण संरक्षण व आपसी भाईचारे का संदेश देता है. हमें अपनी संस्कृति व परंपरा को सहेजकर रखना चाहिए. इस अवसर पर झरी मुंडा, विक्रम करमाली, योगेश बेदिया, संजय बेदिया, कैलाश बेदिया, प्रवीण कच्छप, दिनेश मुंडा, जगरनाथ पासवान, गिरधारी गोप, आजाद भुइयां, प्रेमनाथ साहू, पवन सोनी, बैजनाथ कुमार, जगतार सिंह उपस्थित थे. आयोजन को सफल बनाने में राजन करमाली, लखन मुंडा, राजेंद्र मुंडा, देवानंद बेदिया, रामदास बेदिया, हरिलाल बेदिया, महेंद्र मुंडा, श्रीनाथ करमाली, बालेश्वर बेदिया, किशुन नायक, शशि करमाली, अंजू देवी, रामा उरांव, देवशरण मुंडा, राजा मुंडा, राज करमाली, मनोज करमाली, छोटा राजन करमाली, विकेश करमाली, अमर बाउरी, संजय करमाली, संजय करमाली, जयंत तुरी, दीपक का योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >