झारखंड के संदीप की पेंटिंग व फोटोग्राफी की सराहना

झारखंड के संदीप की पेंटिंग व फोटोग्राफी की सराहना

रामगढ़. केंद्रीय सामाजिक न्याय विभाग ने दिव्यांग व्यक्तित्व के कार्यों को राष्ट्रीय पटल पर पहचान दिलाने के लिए 21 मार्च को राष्ट्रपति भवन परिसर में पर्पल फेस्ट का आयोजन किया था. इसमें झारखंड का प्रतिनिधित्व दिव्यांग कलाकार संदीप कुमार नायक ने किया. यहां झारखंड की जनजाति आदिवासी संस्कृति, रहन-सहन व लोगों की दिनचर्या पर आधारित पेंटिंग लगी थी. देश भर से आने वाले लोगों को झारखंड पर आधारित पेंटिंग व फोटोग्राफी अच्छी लगी. संदीप को झारखंड की संस्कृति से संबंधित पेंटिंग व फोटोग्राफी के लिए गैलरी उपलब्ध करायी गयी थी. यहां इनकी 40 से अधिक पेंटिंग व फोटोग्राफी लगायी गयी थी. केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार व सामाजिक न्याय विभाग के सचिव राजेश अग्रवाल ने झारखंड की संस्कृति से संबंधित प्रदर्शित फोटोग्राफी व पेंटिंग की सराहना की. गौरतलब हो कि देश के कई दिव्यांग अलग-अलग क्षेत्र खेल, फिल्म, साहित्य, लेखन, पेंटिंग, फोटोग्राफी में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं. इन कलाकारों को पर्पल फेस्ट में अवसर उपलब्ध कराया गया था. दुनिया के 50 फोटोग्राफरों में संदीप का हुआ चयन : यूनेस्को ने ग्लोबल फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की थी. इसमें दुनिया के दिव्यांग कलाकारों को आमंत्रित किया गया था. प्रतियोगिता के बाद टॉप 50 में संदीप कुमार नायक का चयन हुआ. यूनेस्कों ने उन्हें प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया. कौन हैं संदीप कुमार नायक : संदीप चतरा जिले के कुड़लोंग हाई स्कूल के शिक्षक श्यामदास नायक के पुत्र हैं. उनका पैतृक आवास हेंदेगीर गांव में है. वह फिलहाल नोयडा में रहते हैं. टंडवा हाई स्कूल से मैट्रिक व इंटर की पढ़ाई आनंदा कॉलेज हजारीबाग से की है. स्नातक फाइन आर्ट की पढ़ाई यूपी से की. इनके भाई प्रवीण नायक कार्टूनिस्ट हैं. संदीप ने बताया कि पिता शिक्षक के रूप में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ पेंटिंग बनाने का भी ज्ञान देते थे. माता शांति देवी घर में लेदरा की सिलाई करने में धागों से फुल बनाती थी. उसी समय बचपन में पेंटिंग और फोटोग्राफी के प्रति रुचि बढ़ी. उन्होंने उपेंद्र महारथी स्कूल ऑफ पेंटिंग, हजारीबाग से चित्रकला की शिक्षा ली. आज वह झारखंड में सोहराय, सरहुल पर्व व जनजाति संस्कृति व रहन-सहन की फोटोग्राफी व पेंटिंग कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.