भुरकुंडा. एनसीओइए सीटू बरका-सयाल क्षेत्रीय कमेटी की बैठक मंगलवार को रिवर साइड में हुई. बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष वासुदेव साव ने की. बैठक में संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान, मजदूरों की समस्या पर चर्चा की गयी. दूसरे संगठन को छोड़ कर एनसीओइए में शामिल होने वाले लोगों का स्वागत किया गया. संतोष यादव के नेतृत्व में मो असगर अंसारी व सुभाष तिवारी ने यूनियन की सदस्यता ली. क्षेत्रीय सचिव रामनरेश सिंह ने कहा कि संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं. हमारी यूनियन मजदूरों के अधिकार के लिए हमेशा से आंदोलन करती रही है. जब-जब मजदूर हितों पर सरकार व प्रबंधन ने हमला किया है, संगठन मजदूरों के साथ पूरी ताकत से खड़ा रहा है. संतोष यादव ने कहा कि सीटू मजदूरों का हित सोचने वाला संगठन है. संगठन जो जिम्मेवारी देगा, उसे निभाने का काम करूंगा. बैठक में अरुण कुमार सिंह, गोपाल यादव, रवींद्र विश्वकर्मा, सुशील सिंह, किरण कुमार, संजय कुमार, गणेश उरांव, एतवा मुंडा, मनोज पांडेय, राकेश कुमार, प्रकाश कुमार, प्रमोद सिंह, एस घोष, सकलाल महतो, अरविंद उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
