पॉलिथीन दान अभियान के उपेंद्र को किया सम्मानित

पॉलिथीन दान अभियान के उपेंद्र को किया सम्मानित

रामगढ़. सेंटर फॉर इनवायरमेंट एंड एनर्जी डेवलपमेंट के तत्वावधान में रेडिसन ब्लू, रांची में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें पद्मश्री से सम्मानित वाटर मैन राजेंद्र सिंह मौजूद थे. इस कार्यक्रम में बिहार, झारखंड व छत्तीसगढ़ के 27 चेंज मेकर्स को सम्मानित किया गया. इसमें रामगढ़ के उपेंद्र पांडेय को भी सम्मानित किया गया. राजेंद्र सिंह ने कहा कि समाज में कुछ अलग करने की ललक ही हमें सामाजिक काम से जोड़ता है. ऐसे लोग मानवता को कुछ सेवा करने की नीयत से अलग कार्य करते हैं, जो पूरे समाज को प्रभावित करता है. रामगढ़ के उपेंद्र पांडेय का पॉलिथीन दान अभियान विशेष अभियान है. यहां एक पॉलिथीन के बदले एक पौधा मिलता है. यह पर्यावरण को बेहतर बनाने का संदेश देता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >