विद्यालय से ही बनता है बच्चों का भविष्य : सुधीर

विद्यालय से ही बनता है बच्चों का भविष्य : सुधीर

दुलमी. दुलमी प्रखंड के पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कुल्ही में वार्षिकोत्सव सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि पूरे वर्ष भर के परिश्रम, अनुशासन और उपलब्धियों का उत्सव है. कार्यक्रम की सफलता के लिए विद्यालय प्रबंधन एवं आयोजन समिति की सराहना की गयी. इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. बाल विवाह रोकथाम एवं शिक्षा के महत्व पर आधारित नाटक का मंचन कर समाज को जागरूक करने का प्रयास किया. समारोह के दौरान कक्षा एक से सात तक के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र – छात्राओं को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर ओमप्रकाश कुमार, रेणु देवी, रामकिशन महतो, अनिल तुरी, प्रधानाध्यापक चंद्रमणि पन्ना, देवनंदन महतो, परमेश्वर महतो, देवधारी महतो, लालदेव महतो, मायाराम महतो, पवन महतो, किष्टो महतो, जनतलाल महतो, रवि प्रसाद कुशवाहा, गोपाल प्रजापति, सरिता कुमारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >