डीएमएफटी से बनने वाली सड़कों का किया शिलान्यास

डीएमएफटी से बनने वाली सड़कों का किया शिलान्यास

भुरकुंडा/भदानीनगर. डीएमएफटी फंड से बनने वाली पांच सड़कों का शिलान्यास शुक्रवार को विधायक रोशनलाल चौधरी ने किया. बीचा, देवरिया, चिकोर, लबगा व कुरसे में बनने वाली इन सड़कों की कुल लागत 3,33,39,411 रुपये है. बीचा में पाको बेदिया के घर से बोरवा टुंगरी स्थित आंगनबाड़ी, कुरसे में घाघरा से तेहदा, देवरिया में भंडरा से घाटो टोला, चिकोर में पंचायत भवन से कब्रिस्तान व लबगा के एतियातू में सड़क निर्माण हो रहा है. विधायक श्री चौधरी ने कहा कि अपने विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूरा प्रयास कर रहा हूं. मौके पर सुरेंद्र करमाली, मनोज राम, देवेंद्र सिंह, आशीष शर्मा, मुखिया सोनामती देवी, विजय बेदिया, राजेश महतो, बैजनाथ बेदिया, झलकू बेदिया, विजय करमाली, देवनारायण बेदिया, रवींद्र बेदिया, मनोज बेदिया, अनिल खरवार, गणेश करमाली, लालू करमाली, जलेश्वर करमाली उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >