स्व. रिझुनाथ चौधरी की 12वीं पुण्यतिथि आज, श्रद्धांजलि सभा में याद किए गए संघर्ष

चितरपुर के पूर्व प्रमुख स्व. रिझुनाथ चौधरी की 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन। उनके सामाजिक योगदान और संघर्षों को याद किया गया।

रजरप्पा: चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के सांडी निवासी पूर्व प्रमुख सह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के पिता स्व. रिझुनाथ चौधरी की 12वीं पुण्यतिथि नौ अगस्त को मनायी जायेगी. इस अवसर पर सांडी स्थित कम्युनिटी सेंटर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.

स्व. रिझुनाथ चौधरी करीब 33 वर्षों तक प्रमुख के पद पर रहे. उन्होंने झारखंड आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए कई बार जेल की यातना भी झेली. सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी उन्होंने लगातार अभियान चलाया. नशा मुक्ति और बाल विवाह जैसी कुरीतियों के विरुद्ध उन्होंने लोगों को जागरूक किया तथा क्षेत्र में शिक्षा के विस्तार को विशेष प्राथमिकता दी.

दुलमी और महुआटांड़ में उनके नाम पर कॉलेज की स्थापना हुई, जहां वर्तमान में हजारों विद्यार्थी अध्ययनरत हैं. इसके अलावा उन्होंने कई विद्यालयों और महाविद्यालयों की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. सीसीएल रजरप्पा के स्लरी मजदूरों के हक और अधिकार की लड़ाई में भी वे मजबूती से खड़े रहे.

उनके संघर्ष और सामाजिक योगदान को आज भी क्षेत्र के लोग याद करते हैं. उनके बड़े पुत्र रोशनलाल चौधरी बड़कागांव विधायक हैं, जबकि पुत्रवधू सुनीता चौधरी पूर्व विधायक और छोटे पुत्र ज्योति चौधरी व्यवसायी हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शंकर चंद्र पोद्दार

शंकर चंद्र पोद्दार को प्रिंट एवं डिजिटल पत्रकारिता में विशेष रुचि है. वह राजनीति, समाज, शिक्षा तथा क्षेत्रीय घटनाओं और जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक ढंग से प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. पिछले लगभग 12 वर्षों से प्रभात खबर के साथ जुड़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. उनका उद्देश्य जनसरोकार के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाते हुए समाज और प्रशासन के बीच एक सशक्त संवाद स्थापित करना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >