रजरप्पा. सीसीएल रजरप्पा स्थित महाप्रबंधक कार्यालय के सभागार कक्ष में बुधवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में महाप्रबंधक राजीव सिंह उपस्थित थे. इस अवसर पर सीसीएल रजरप्पा से सेवानिवृत्त हुए एसएन प्रसाद, सुरेंद्र कुमार चौधरी, धनेश्वर साव एवं शांतनु सरकार को विदाई दी गयी. महाप्रबंधक ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानित किया. महाप्रबंधक श्री सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों का अनुभव, समर्पण और अनुशासन संस्थान की अमूल्य धरोहर है. मौके पर रामानुज प्रसाद, उदय शेखर, अधिकारी, कर्मचारी एवं यूनियन प्रतिनिधि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
