रामगढ़ में हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, रातभर फसल रौंदकर किसानों को लाखों का किया नुकसान

रामगढ़ जिले के गोला वनक्षेत्र के मुरमुटा जंगल से 30-32 हाथियों का झुंड मुरपा पहुंचा. इन हाथियों ने रात भर उत्पात मचाते हुए मकई, धान, बादाम और शकरकंद जैसी लाखों की फसलों को रौंद दिया, जिससे किसानों में दहशत और मायूसी का माहौल है.

गोला से राजकुमार की रिपोर्ट

रामगढ़ जिले के गोला वनक्षेत्र के मुरमुटा जंगल में शनिवार की सुबह में 30-32 हाथियों का झूंड पहुंच गया. जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है. वहीं शुक्रवार की रात में हाथियों ने मुरपा क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने खेतों में लगी मकई, धान, बादाम, शकरकंद समेत अन्य फसलों को रौंदकर किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया.

ग्रामीणों ने कहा- लाखों का हुआ नुकसान

ग्रामीणों के अनुसार नुकसान लाखों रुपये का बताया जा रहा है. बताया जाता है कि हाथियों का झुंड रात करीब तीन बजे मुरपा पहुंचा. इसके बाद करीब दो घंटे तक खेतों में विचरण करते हुए फसलों को रौंदता रहा. सुबह करीब पांच बजे हाथियों का झुंड वापस मुरमुटा जंगल की ओर चला गया. अचानक हुए इस हमले से किसानों में भय और मायूसी का माहौल है. हाथियों के उत्पात से बबलू साव, संतोष महतो, लखन लाल महतो, पंकज बेदिया, चंडी महतो, विश्वनाथ गुप्ता, बीरेंद्र महतो एवं विमल महतो समेत कई किसानों की फसल बर्बाद हुई है. इसके अलावा पारसनाथ बेदिया, केदार साव, रतन साव, संजय साव, महावीर साव और शंकर साव के धान की फसल को भी नुकसान पहुंचाया.

किसानों ने की मुआवजा की मांग

ग्रामीणों ने वन विभाग से प्रभावित किसानों की फसलों का तत्काल सर्वे कर उचित मुआवजा देने की मांग की है. उन्होंने ग्रामीणों से रात के समय सतर्क रहने और हाथियों के झुंड से दूरी बनाये रखने की अपील की है.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ में टायर मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौत; मुआवजे को लेकर सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन

ये भी पढ़ें: हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में दो अपराधियों के पैर में लगी गोली


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रतीक्षा कुमारी

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >