आस्था का पर्व है रामनवमी का त्योहार : सांसद

आस्था का पर्व है रामनवमी का त्योहार : सांसद

कुजू. रामनवमी का त्योहार आस्था का पर्व है. हर हिंदू भाई बहन को अपने धर्म और संस्कृति को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की जरूरत है. उक्त बातें हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने कही. श्री जायसवाल गुरुवार को कुजू पूर्वी पंचायत सचिवालय में रामनवमी अखाड़ो के बीच लाठी वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में रामभक्तों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि देश में कुछ लोगों द्वारा सनातन धर्म को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. हमलोगों को एकजुट रहकर जात पात की दीवार को तोड़ते हुए सनातन एकता को सुदृढ़ करने की जरूरत है. रामनवमी का त्योहार मनाने के लिए मांडू प्रखंड के 71 अखाड़ों के बीच लाठी का वितरण किया गया. मौके पर सत्येंद्र नारायण सिंह, अजय कुमार साहू, द्वारिका सिंह उर्फ खोखा सिंह, जगेश्वर प्रजापति, रतन साहू, गणेश सोनी, राजेश साहू, रवि साहू, आशीष साहू, अखिलेश्वर प्रसाद साहू, पंचित महतो, विवेक गुप्ता, सूरज महतो, श्रवण शाह मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >