Ramgarh: औद्योगिक क्षेत्रों की समस्या को लेकर चेंबर ने चलाया निरीक्षण अभियान

Ramgarh: रामगढ़ में औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर चेंबर ऑफ कॉमर्स ने निरीक्षण अभियान चलाया. अभियान के दौरान विभिन्न बुनियादी सुविधाओं और औद्योगिक समस्याओं का जायजा लिया गया. पूरी रिपोर्ट नीचे पढ़ें...

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट
Ramgarh: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा राज्य के औद्योगिक क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति का आकलन करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में रामगढ़ एवं पतरातू इंडस्ट्रियल एरिया का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण अभियान का नेतृत्व चेंबर के सह सचिव रोहित पोद्दार ने किया. इस दौरान कार्यकारिणी सदस्य तुलसी पटेल, नॉर्थ छोटानागपुर प्रमंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनय अग्रवाल, रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मंजीत साहनी एवं सचिव मनोज चतुर्वेदी मौजूद थे. चेंबर प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय उद्यमियों के साथ औद्योगिक क्षेत्रों का दौरा कर बैठक की.

उद्यमियों ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया में पानी, बिजली, सड़क एवं ड्रेनेज जैसी मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है. साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पिकेट की भी मांग की गई.

निर्बाध बिजली आपूर्ति और सड़क की मांग

उद्यमियों ने कहा कि यदि औद्योगिक क्षेत्रों के लिए अलग विद्युत फीडर की व्यवस्था की जाए तो उत्पादन क्षमता में काफी वृद्धि हो सकती है. बैठक में बताया गया कि उद्यमी नियमित रूप से एएमसी शुल्क का भुगतान करते हैं, लेकिन इसके बावजूद सड़कों एवं अन्य सुविधाओं का विकास नहीं हो रहा है. खराब सड़कों के कारण विशेषकर बारिश के मौसम में लोडिंग-अनलोडिंग कार्य प्रभावित होता है.

औद्योगिक नीति लागू करने की मांग

उद्यमियों ने सरकार से दीर्घकालिक औद्योगिक नीति लागू करने, सब्सिडी एवं प्रोत्साहन राशि का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की. साथ ही कई औद्योगिक क्षेत्रों में अप्रोच रोड की कमी पर भी चिंता जताई गई.

160 औद्योगिक क्षेत्रों का होगा सर्वेक्षण

चेंबर के सह सचिव रोहित पोद्दार ने कहा कि राज्य के लगभग 160 औद्योगिक क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट उद्योग विभाग को सौंपी जाएगी, ताकि समस्याओं का समाधान सुनिश्चित हो सके.

औद्योगिक विकास पर दिया जोर

कार्यकारिणी सदस्य तुलसी पटेल ने कहा कि औद्योगिक विकास के लिए सड़क, बिजली, पानी एवं सुरक्षा जैसी आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना जरूरी है. वहीं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनय अग्रवाल ने कहा कि समस्याओं का समाधान जमीनी स्तर पर होना चाहिए. मौके पर ईओडीबी मैनेजर अंशुमान सिंह, श्याम कुमार सहित कई उद्यमी उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें…

Ramgarh: कैथा महादेव मंडा में 24 मई को मनाया जाएगा मंडा पूजा

Ramgarh: गोला पुलिस ने किया नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार होती थी सप्लाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >