संगठन विस्तार को लेकर झामुमो प्रखंड समिति की बैठक

संगठन विस्तार को लेकर झामुमो प्रखंड समिति की बैठक

गोला. झामुमो की जिला संयोजक मंडली के नेतृत्व में रविवार को गोला स्थित गुनगुन पैलेस में प्रखंड समिति की बैठक हुई. बैठक में जिला संयोजक सह केंद्रीय सदस्य राजकुमार महतो, चित्रगुप्त महतो, सोनाराम मांझी, एतो बास्के, साजिद आलम व केंद्रीय सदस्य महेंद्र मुंडा मौजूद थे. बैठक में संगठन को पंचायत एवं ग्राम स्तर तक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया. बैठक में नेताओं ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर तक सक्रिय और मजबूत बनाना वर्तमान समय की आवश्यकता है. इसके लिए प्रत्येक गांव और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने तथा नयी कमेटियों के गठन पर बल दिया गया. नेताओं ने प्रत्येक बूथ पर बूथ कमेटी गठित करने एवं बीएलए टू नियुक्त करने पर चर्चा की. बैठक में संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा, सदस्यता अभियान और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर भी विचार-विमर्श किया गया. नेताओं ने कहा कि मजबूत संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है. कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका से ही संगठन को नयी मजबूती मिलेगी. कार्यक्रम की अध्यक्षता राम रतन करमाली ने की. संचालन कपिल महतो ने किया. मौके पर करण नायक, कालू नायक, सुनील चक्रवर्ती, आलम अंसारी, ललित टुडू, रूपलाल मुर्मू, राजा राम महतो, विनोद बिहारी महतो, देवकी प्रसाद, कालीचरण मांझी, हरिचरण मुंडा, सावन नायक, महेश बेदिया, जलेश्वर महतो, गया राम, समीर नायक, बबिता कुमारी, सुशीला देवी, भोला मांझी, दिलीप महतो, मनोज मांझी, जीत राम सोरेन, सीता देवी, सांगो देवी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >