रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट
रामगढ़ जिले के टायर मोड़ के समीप एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा दोपहिया वाहन और एक अज्ञात सिटी राइड बस के बीच टक्कर से हुआ.
मुआवजे की मांग पर सड़क जाम, शव रखकर प्रदर्शन
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने दोनों शवों को सड़क पर ही रख दिया है और मुआवजे की मांग को लेकर विरोध कर रहे हैं. इस कारण मौके पर सड़क जाम की स्थिति बन गई है और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है.
स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है. वहीं, अज्ञात बस और उसके चालक की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है, जबकि प्रशासन जाम हटाने और परिजनों को समझाने में जुटा हुआ है.
ये भी पढ़ें: हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में दो अपराधियों के पैर में लगी गोली
