गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर निकाली प्रभातफेरी

गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर निकाली प्रभातफेरी

रामगढ़. गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार सुबह शहर में तीसरे दिन गुरुगोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व को लेकर प्रभातफेरी निकाली गयी. प्रभातफेरी का नेतृत्व निशान साहिब लेकर जसकीरत सिंह सैनी ने किया. श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज का प्रकाश पर्व मनाने के लिए रामगढ़ शहर में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से प्रभातफेरी निकाली गयी. प्रभातफेरी गुरुद्वारा से शुरू होकर किला मंदिर, लोहार टोला, चट्टी बाजार झंडा चौक मेन रोड होते हुए गुरुद्वारा साहिब पहुंची. यहां गुप्त सेवा की ओर से चाय नाश्ता का प्रबंध किया गया था. निशान साहिब पर फूलों की माला डाली गयी. प्रभातफेरी में गुरुद्वारा के प्रधान परमदीप सिंह कालरा, मीत प्रधान सरदार अमरजीत सिंह सैनी, हरजीत सिंह छाबड़ा, तेजेंद्र सिंह सोनी, बबलू छाबड़ा, गुरदीप सिंह सैनी, मनजीत सिंह, रौनक छाबड़ा, इकबाल सिंह छाबड़ा, तेजिंदर पाल सिंह सलूजा, अमन सिंह, गुरजोत सिंह सैनी, राज जस्सल, जसमीत कौर सोनी, रोमी छाबड़ा, सुमी जोली, गुरबक्श कौर सैनी, लवली लांबा, सतविंदर कौर सैनी, निक्की लांबा, सुदेश कौर, बलविंदर कौर छाबड़ा, बबली सोनी, सोमा जस्सल, रूपा कौर, लवली गांधी, बलविंदर कौर पवार शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >