लाठी चार्ज के विरोध में आजसू ने किया पुतला दहन

लाठी चार्ज के विरोध में आजसू ने किया पुतला दहन

रामगढ़. जेटेट परीक्षा की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठी चार्ज के विरोध में सुभाष चौक पर आजसू कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला दहन किया. कार्यक्रम सुदेश कुमार महतो के निर्देश पर रोहित सोनी के नेतृत्व में आयोजित हुआ. छात्र-छात्राएं शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, इसी दौरान बबलू महतो समेत अन्य छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना की निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रहार बताया गया. रोहित सोनी ने घटना की निंदा करते हुए उच्चस्तरीय जांच व दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की. शिवम मिश्रा ने छात्रों की आवाज दबाने के प्रयास का विरोध किया. बिशु रजवार ने सरकार से मांगों पर संवेदनशीलता से विचार करने की बात कही. कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्र हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा. मौके पर शिवम मिश्रा, बिशु रजवार, अरुण दांगी, शिवम पिल्लै, राज पासवान, सौरव गुप्ता, आनंद मुंडा, आयुष सोनी, प्रभाकर कुमार, बादल करमाली, करण करमाली, सोनू पासवान, अनुराग गुप्ता, अनमोल पासवान, नीतीश दांगी, गोलू गुप्ता, अनुराग मिश्रा, युगल महतो, नीतीश प्रजापति, तरुण गिरी, अंकित कुमार उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >