बजरंग दल ने राष्ट्र विरोधी गतिविधियां का किया पुतला दहन

बजरंग दल ने राष्ट्र विरोधी गतिविधियां का किया पुतला दहन

राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन बच्चों के संगत व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर रखें : मनोज रामगढ़. विश्व हिंदू परिषद रामगढ़ की युवा इकाई बजरंग दल, रामगढ़ ने शनिवार को देश भर में बढ़ रही सुनियोजित राष्ट्र विरोधी गतिविधियां, आपराधिक सद्भाव भंग करने की विकृत मानसिकता के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया. इसके बाद पुतला फूंका गया. विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री मनोज पोद्दार, विहिप जिला अध्यक्ष संतू भाई मानिक उपस्थित थे. विहिप के श्री पोद्दार ने कहा कि प्यार का झूठा झांसा देकर फंसाने वाले तत्वों पर कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. दुखद है कि सरकार के संरक्षण में ऐसी घटना प्रतिदिन हो रही है. उन्होंने कहा कि बच्चों के संगत व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कड़ी नजर रखना जरूरी है. जिला अध्यक्ष संतू भाई मानिक नाम व पहचान छुपा कर विकृत मानसिकता वाले घृणित कार्य को अंजाम देते हैं. ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. इस कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मुख्य रूप से शामिल थे. इसके बाद राष्ट्रपति के नाम रामगढ़ उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया. धरना-प्रदर्शन सह पुतला दहन में जिला मंत्री छोटू वर्मा, सह मंत्री तरुण वर्मा, सह मंत्री भागीरथ पोद्दार, बजरंग दल जिला संयोजक महेंद्र ठाकुर, नंद किशोर राम, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका अनामिका श्रीवास्तव, गोरक्षा प्रमुख जगत नारायण शाह, संतोष सिंह, गौतम कुमार महतो, श्रवण कुमार, आनंद सिंह, प्रियंका कुमारी, अनमोल सिंह, प्रभात अग्रवाल, डब्ल्यू साव, गीता कुमारी, अनिता पाठक, भानु देवी, सावित्री देवी, ज्योति देवी, प्रीतम रजक, रामा करमाली, रंजित साव, सनी महतो मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >