रैलीगढ़ा में मजदूर नेता राजेंद्र सिंह की मनी पुण्यतिथि

रैलीगढ़ा में मजदूर नेता राजेंद्र सिंह की मनी पुण्यतिथि

गिद्दी. मजदूर नेता राजेंद्र सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर सोमवार को रैलीगढ़ा में श्रद्धांजलि सभा हुई. मौके पर राकोमयू के क्षेत्रीय सचिव सीपी संतन ने कहा कि राजेंद्र सिंह हमारी यूनियन के कर्मठ सिपाही थे. वह रैलीगढ़ा शाखा के पदाधिकारी और रैलीगढ़ा फुटबॉल क्लब के कप्तान थे. उन्होंने लंबे वर्षों तक यूनियन से जुड़ कर रैलीगढ़ा में मजदूरों के हित में कई उल्लेखनीय कार्य किया था. उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता है. उन्होंने मजदूरों तथा यूनियन के सदस्यों से उनके बताये मार्ग पर चलने की अपील की. जरूरतमंदों के बीच वस्त्रों का वितरण किया गया. इस अवसर पर शशिभूषण सिंह, नीरज सिंह, कीर्तन सिंह, सुधीर सिंह, विजय प्रसाद, राकेश सिंह, सुनील सिंह, सुनील दुबे, उत्तम वर्मा, संतोष राउत, मनीष कुमार, सुरेंद्र घासी, संतोष कुमार, सुलेंद्र, शिवशंकर सिंह, राजेंद्र महतो, विकास सिंह, दीपक सिंह, राजीव रंजन उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >